बाल विवाह कराने पर यूपी और उत्तराखंड के 5 लोगों पर केस

Spread the love

हल्द्वानी। मुखानी थानाक्षेत्र में बाल विवाह का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची मुखानी पुलिस और एएचटीयू की टीम ने नाबालिग नविवाहित जोड़े और उनके परिजनों को पकड़ा है। साथ ही मामले में बाल अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मुखानी पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की देर रात जयंतीपुरम पीलीकोठी क्षेत्र स्थित एक मकान में बाल विवाह कराए जाने की शिकायत पुलिस को मिली। सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की एसआई दीपा जोशी और मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां टीम को यूपी के हाथरस निवासी 17 वर्षीय युवक और हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी विवाहित जोड़े में मिले। साथ में नाबालिगों के परिजन भी मौजूद थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया और थाने ले गए। एएचटीयू की एसआई ने मामले में करीब 7 लोगों के खिलाफ बाल अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *