भाभी की शिकायत पर ननद के खिलाफ केस

Spread the love

नैनीताल। शहर के मल्लीताल निवासी एक महिला ने अपने परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार रूकुट कंपाउंड निवासी रीना ठाकुर ने तहरीर में कहा है कि तलाक के बाद काफी समय तक उसकी ननद उनके घर पर ही रह रही थी। कोविड के चलते कुछ समय पूर्व उसके पति की मृत्यु हो गई। जिसके बाद ननद की ओर से उसके पति की सारी संपत्ति व बीमे की रकम हड़पने का प्रयास किया गया। यही कारण है कि महिला के साथ रोजाना गालीगलौज तथा मारपीट की जाती है। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रूकुट कंपाउंड निवासी उमा ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *