वनभूलपुरा बवाल में दूसरे पक्ष पर भी मुकदमा

Spread the love

हल्द्वानी(आरएनएस)। वनभूलपुरा में बीते शुक्रवार रात हुए बवाल के बाद क्षेत्र में पुलिस टीम तैनात है। पुलिस ने केक खरीदने गए एक युवक के मां की तहरीर पर दूसरे पक्ष के तीन नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में दोनों पक्षों ने घटनास्थल के वीडियो पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।
वनभूलपुरा और गांधीनगर क्षेत्र में हंगामे के बाद शनिवार रात भी गहमागहमी का माहौल बना रहा। माहौल खराब न हो इसके लिए पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। घटना स्थल पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात हैं। पुलिस ने रिफ्का पत्नी आशीष गांधी निवासी नगर वार्ड नम्बर 27 की तहरीर पर दूसरे पक्ष के इमरान, सुहैल और फरहत निवासी वनभूलपुरा समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रिफ्का का आरोप है कि उनका बेटा रोबिन शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे अपने छोटे भाई के लिए जन्मदिन का केक लेने वनभूलपुरा गया था। थोड़ी देर बाद वह दौड़ता हुआ वापस पहुंचा तो उसे कई चोटें लगी हुई थीं। उसका भाई आयुष भी लहूलुहान था। पूछने पर उसने बताया कि जब हम दोनों लाइन नम्बर 8 बम्बे बेकरी पर पहुंचे तो दुकान बन्द थी। जिस पर हमने दुकान मालिक को आवाज लगाई तो वहां एक बाइक सवार युवक आया और हर्न बजाने लगा। उन्होंने बाइक हटाई तो वह आगे चला गया। इसी बीच कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। रिफ्का का आरोप है कि बेटों को जान से मारने के लिए पथराव किया गया। बड़ी मुश्किल से जान बचाकर दोनों घर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *