चाय बागान प्रबंधक से मारपीट और धमकी के आरोपी पर केस

Spread the love

देहरादून। हरबंसवाला और आरकेडिया चाय बागान में अवैध रूप से पेड़ों के कटान का विरोध करने पर एक ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार ने कंपनी के अधिकारी को गालियां देते हुए झूठे मुकदमों में फंसाने और अगवा करने की धमकी दी है। प्रबंधक की शिकायत के आधार पर बसंत विहार थाना पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसओ बसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि चाय बागान के प्रबंधक नीरज शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र के खुजनावर निवासी मुकर्रम पूर्व में उनके यहां लकड़ी कटान का ठेकेदार था। कंपनी ने उसे पहले ही ब्लैकलिस्ट कर दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद मुकर्रम चाय बागान क्षेत्र में बिना अनुमति अवैध रूप से लकड़ी काटकर चोरी कर रहा है। तहरीर के अनुसार बीती 18 मार्च की शाम मुकर्रम ने कंपनी के अधिकारी मार्तंड सावर्णिक को फोन कर भद्दी गालियां दीं। आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसे बागान में लकड़ी नहीं काटने दी गई तो इसके अंजाम गंभीर होंगे। साथ ही उसने दिल्ली जाते समय सहारनपुर के रास्ते में पकड़वाकर बंधक बनाने की भी धमकी दी है। एसओ राठौर ने बताया कि तहरीर पर आरोपी खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *