होटल में घुसकर डकैती-मारपीट का आरोप, 50 पर केस

Spread the love

हरिद्वार()। हरिद्वार के एक होटल में डकैती, तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप में पुलिस ने 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर रितेश शाह के मुताबिक, अनमोल वशिष्ठ की शिकायत में बताया गया कि उनकी मां शालिनी वशिष्ठ होटल ‘अगस्त्य इन’ की मालकिन हैं। इस संपत्ति को लेकर सिविल जज (एसडी) का कब्जा संरक्षण आदेश 12 अगस्त 2024 से प्रभावी है। हाईकोर्ट ने छह नवंबर 2025 को कब्जा और स्वामित्व को लेकर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। इसके बावजूद 29 जनवरी की सुबह करीब साढ़े पांच बजे आरोपी संजय प्रधान, रश्मि प्रधान, कार्तिकय प्रधान उर्फ कार्तिक, ध्रुव प्रधान, इंदु प्रधान उर्फ अमरेश, प्रदीप प्रधान, देवाशीष उर्फ देव प्रधान, हर्षित प्रधान, इसरार अहमद, राज सिंह, आशीष प्रधान, आदित्य प्रधान सहित करीब 50 लोग लाठी-डंडे, तलवार और पिस्टल से लैस होकर होटल परिसर में घुस आए। आरोपियों ने कई कमरों के ताले तोड़े, गेट काटे और नकदी, आभूषण, पुश्तैनी बही-खाते और कीमती सामान लूट लिया। सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त किए और डीवीआर भी तलाशी। इस दौरान पीड़ित, उनकी मां और होटल मैनेजर से मारपीट की गई। अनमोल वशिष्ठ का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने पहले शिकायत दर्ज नहीं की, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया। सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई वारदात पीड़ित पक्ष का दावा है कि पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद है और एक संदिग्ध वाहन का नंबर भी स्पष्ट दिखाई देता है। इससे पहले जून 2024 में भी इसी संपत्ति पर हमले को लेकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो चुका है और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *