छेड़छाड़ का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सतपुली निवासी एक महिला ने एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयपाल सिंह ने बताया कि मूल रूप से सतपुली की रहने वाले एक महिला ने अपने ही क्षेत्र के रहने वाले इमरान अहमद नामक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसके आधार पर व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *