पौड़ी में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग पर बैंग्वाड़ी के समीप बीते रविवार को हुए हादसे में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। मामले की जांच बाजार चौकी प्रभारी हेमकांत सेमवाल सौंप दी गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पौड़ी ने बताया कि पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग पर बीते रविवार शाम करीब तीन बजे पौड़ी से 32 सीटर बस 25 सवारियां लेकर श्रीनगर को रवाना हुई। लेकिन राजमार्ग पर बैंग्वाड़ी के समीप श्रीनगर की ओर से आ रही कार और बस आमने-सामने आने आ गए। कार के बचाव में बस चालक ने जैसे ही ब्रेक लगाए, लेकिन बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई थी। जिस पर घायलों को उप जिला चिकित्साल श्रीनगर व जिला अस्पताल पौड़ी भेजा था। बताया कि कार चालक दीप सिंह की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, लोगों के चोटिल होने व कार को नुकसान पहुंचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि बाजार चौकी प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *