ढाई लाख की रंगदारी वसूलने पर वनवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

बागेश्वर(। जिले में एक होटल संचालक ने एक कथित आरटीआई कार्यकर्ता पर धमकी देकर लाखों रुपये की रंगदारी मांगने, मानहानि करने तथा लगातार मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने कोतवाली में प्राथमिकी देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल ऐसोसिएशन के अध्यक्ष एवं होटल विवेक के संचालक विक्रम सिंह दानू ने पुलिस को बताया कि गांव रीठा, गरुड़, बैजनाथ निवासी गोपाल वनवासी गोपाल राम पुत्र मदन राम उन्हें पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर होटल तथा उनके व्यवसाय को लेकर भ्रामक, अपमानजनक पोस्ट डाल रहा है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। कहा कि आरोपी ने विभिन्न मोबाइल नंबरों के माध्यम से फोन कर धमकी दी कि यदि धनराशि नहीं दी तो होटल भवन को अवैध निर्माण बताकर न्यायालय में याचिका दायर कर भवन पर बुल्डोजर चलवाया जाएगा। पीड़ित के अनुसार, शुरुआत में आरोपित ने 40 हजार रुपये की मांग की थी, जिसे विवाद से बचने के लिए दे दिया गया। इसके बाद भी आरोपी लगातार दबाव बनाकर और अधिक पैसे की मांग की जाती रही। बाद में एक मध्यस्थ के जरिए बातचीत के दौरान आरोपी ने पहले पांच लाख रुपये की मांग रखी, जिसे बाद में घटाकर ढाई लाख रुपये करने की बात कही गई। शिकायतकर्ता का दावा है कि इस पूरे घटनाक्रम की ऑडियो तथा वीडियो रिकार्डिंग उसके पास सुरक्षित है, जिसमें बातचीत तथा पैसे की मांग स्पष्ट रूप से सुनी और देखी जा सकती है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में आरोपी एवं उसके सहयोगियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं और सभी साक्ष्य उपलब्ध कराएंगे। पुलिस तहरीर के आधार पर धारा 308 (दो बीएनएस) के तहत केस दर्ज किया है।
कोट—ढाई लाख की रंगदारी वसूलने के आरोपी गोपाल वनवासी गोपाल राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी। जांच में होटल कारोबारी का भी सहयोग लिया जाएगा।- अजय लाल साह, पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *