पारिवारिक झगड़े में मां-बेटा घायल, मुकदमा दर्ज

Spread the love

विकासनगर। विकासनगर की पहाड़ी गली चौक पर एक परिवार के सदस्यों में घर में प्लास्टर करने को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से मां और बेटा घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से चौकी में तहरीर दी। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सैलभ शर्मा पुत्र सुशील कुमार शर्मा, निवासी वार्ड नंबर तीन, पहाड़ी गली ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने घर पर मिस्त्रियों से प्लास्टर करवा रहा था। अचानक उसके चाचा चन्द्रसेन शर्मा उर्फ चिन्ता और चाची अनीता शर्मा, उनका पुत्र भारत शर्मा और छोटे चाचा सुबोध शर्मा और चाची मीनू शर्मा, उनके दोनों पुत्र चेतन शर्मा व देवा शर्मा ने उसके और उसकी मां ममता शर्मा के ऊपर लाठी-डंडों और सरिये से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें जिसे उसे और उसकी मांग को काफी चोटें आईं। आरोप लगाया कि दोनों चाचाओं का परिवार उनके साथ हर समय मारपीट करने पर उतारु रहते हैं तथा जान से मारने की धमकियां देते रहते है। आरोप लगाया कि उनके व्यवहार के कारण उसकी दादी भी घर छोड़कर चली गई है। दादी सरोज बाला के नाम ही सारी संपत्ति नगरपालिका विकासनगर में दर्ज है। वह उक्त सम्पत्ति को कब्जाने के लिए दादी से भी आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करते रहते है। एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *