व्यक्ति पर धर्मांतरण का मुकदमा दर्ज

Spread the love

हल्द्वानी। तलाकशुदा महिला को बच्चों के साथ ले जाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और पक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बीते दिनों महिला के लापता होने पर उसके पिता ने गुमशुद्गी दर्ज कराई थी।
पुलिस के अनुसार काठगोदाम थाना क्षेत्र में विगत दिनों एक तलाकशुदा महिला अपने दो साल के बच्चे संग लापता हो गई थी। महिला के पिता ने गुमशुद्गी दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि पड़ोसी उसे अपने दोस्त के घर भोजीपुरा बरेली उत्तर प्रदेश ले गया है। पुलिस ने सोमवार को बच्चों के साथ महिला को आरोपी के दोस्त के घर से बरामद कर लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वर्ष 2016 में जब वह नाबालिग थी, तब आरोपी उसे दिल्ली ले गया और उसके साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि वीडियो भी बनाया। वीडियो के बूते आरोपी उसका शोषण करता रहा। शादी के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। आरोपी ने दिल्ली में बनाए वीडियो उसके पति को भेज दिए और शादी तुड़वा दी। इसी वीडियो के बूते आरोपी उसे धर्म परिवर्तन के लिए धमकाने लगा। आरोपी ने उसे धर्म परिवर्तन करने पर घर और गाड़ी देने का प्रलोभन दिया। उसकी बात नहीं मानने पर बदनाम करने और परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *