दुष्कर्म के आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : तहसील क्षेत्र सतपुली के एक गांव में 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ उसी के गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। राजस्व पुलिस सतपुली ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ पोक्सो व दुराचार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है। मामले को रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर करने की कार्यवाही को लेकर डीएम को पत्र भेजा जाएगा।
घटना बीते मंगलवार की बताई जा रही है।सतपुली की प्रभारी तहसीलदार सुधा डोभाल ने बताया कि तहसील क्षेत्र के गांव की 12वीं में पढ़ने वाली किशोरी ने तहरीर देकर बताया कि बीते मंगलवार को गांव का ही एक व्यक्ति उसे घर के पास खेतों में जबरन ले गया और वहां डरा धमकाकर कर उसके साथ दुराचार किया। राजस्व पुलिस ने तहरीर के बाद आरोपी खिलाफ पोक्सो और दुराचार की धारा में मुकदमा दर्ज कर किया है। साथ ही किशोरी का मेडिकल भी करवाया लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया गया है, जिसकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। पूरे मामले को राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर करने की कार्यवाही भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *