बिजली चोरी में दस उपभोक्ताओं पर केस दर्ज

Spread the love

रुद्रपुर। यूपी सीमा से सटे क्षेत्र में ऊर्जा निगम ने छापा मारकर दस लोगों के घरों में बिजली चोरी पकड़ी। एसडीओ ने इन लोगों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। ऊर्जा निगम के एसडीओ अंबिका यादव के नेतृत्व में टीम ने जमौर, बण्डिया आदि गांवों में छापा मारकर दस लोगों को कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा। एसडीओ ने बताया कि जमौर निवासी तौफीक अहमद व बण्डिया निवासी नंदलाल, पवन कुमार, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, अनिरुद्ध कुमार के पूर्व में बकाया के चलते कनेक्शन काटे गए थे।। टीम ने छापा मारकर कुछ घरों में बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने वनगवां निवासी पपिन्दर सिंह, वनगवां निवासी छानो कौर, रघुलिया निवासी हरदेव कौर, कश्मीर सिंह को भी एलटी लाईन में कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा। एसडीओ ने बिजली चोरी में पकड़े गए दस आरोपियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर सौंपी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीम में जेई विनोद जोशी, लाइनमैन फ्रांसिस मसीह, दीपक मसीह, दीपक रावत, जोसफ गिल आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *