मारपीट पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

चम्पावत। राष्ट्रीय राजमार्ग घाट के पास दो लोगों के साथ बाराकोट ब्लक के तीन लोगों ने मारपीट कर दी। एक की हालत गंभीर है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। एक अन्य घायल युवक दीपक सिंह डसीला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बीते 17 जून को घाट के पास एक होटल में सिंगदा निवासी शमशेर सिंह सामंत, जय भगवान, सौरभ सिंह बुंगला ने उनके चालक के साथ बेवजह मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव में जाने पर उनके साथ भी गाली गलौज और मारपीट की गई। पीड़ित ने बताया कि विरोध करने पर उसका मोबाइल तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। एसओ खत्री ने बताया तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई कुंदन सिंह बोहरा को सौंपी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *