भूमि नामांतरण में धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन पर केस दर्ज

Spread the love

रुद्रपुर। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने भूमि नामांतरण में धोखाधड़ी करने के आरोप में पूर्व प्रधान समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।
वीरेन्द्र सिंह पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम टैंमरा बिलासपुर रामपुर व हाल निवासी ग्राम नजीमाबाद किच्छा ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह राजस्व ग्राम गंगापुर चमरान में 2़2820 हेक्टेयर भूमि पर 1990 से खेती कर रहा है। आरोप है परविन्दर सिंह, सतीश चन्द्र जोशी, राजपाल सिंह ने उसके कब्जे वाली षि भूमि की बाजारू कीमत बढ़ने के कारण साजिश के तहत उसे हड़पने की रणनीति तैयार की। जिस पर उन्होंने राजपाल सिंह की पत्नी रुक्मिणी कंवर की बहन गोविन्द कंवर पत्नी सुमेर सिंह निवासी ग्राम पढौदा थाना झुंजनू राजस्थान के साथ मिल कर फर्जी कूटरचित शपथ पत्र पदम सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी राजस्थान फार्म गंगापुर चमरान किच्छा के स्थान किसी अन्य द्वारा फर्जी व कूटरचित हस्ताक्षर कर रुक्मिणी गोविन्द कंवर का नाम माल कागजात दर्ज करा लिया। जबकि पदम सिंह निवासी कोटा राजस्थान ने तहसीलदार किच्छा को शपथ पत्र देकर पूर्व में कोई शपथ पत्र प्रस्तुत न किए जाने की बात कहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *