काशीपुर। स्कूटी से पोती को स्कूल लेने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पौड़ी गढ़वाल के ग्राम दियोड (जवाड़ीरोममा) व हाल ग्राम खरमासा, कुंडेश्वरी निवासी श्यामा देवी ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि बीते 14 फरवरी की दोपहर करीब 2.30 बजे उसके पति प्रेम सिंह अपनी पोती को स्कूटी से भीमनगर स्थित स्कूल से लेने जा रहे थे। माइनिंग चेक पोस्ट के पास अज्ञात बाइक चालक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए उनके पति की स्कूटी में टक्कर मार दी। घटना में उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लोगों ने गिरीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।। स्कूटी से पोती को स्कूल लेने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पौड़ी गढ़वाल के ग्राम दियोड (जवाड़ीरोममा) व हाल ग्राम खरमासा, कुंडेश्वरी निवासी श्यामा देवी ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि बीते 14 फरवरी की दोपहर करीब 2.30 बजे उसके पति प्रेम सिंह अपनी पोती को स्कूटी से भीमनगर स्थित स्कूल से लेने जा रहे थे। माइनिंग चेक पोस्ट के पास अज्ञात बाइक चालक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए उनके पति की स्कूटी में टक्कर मार दी। घटना में उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लोगों ने गिरीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।