मारपीट करने वाले युवकों पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

अन्ना टीम के प्रदेश संयोजक भोपाल सिंह के पुत्र पर किया था हमला
जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर घसिया महादेव निवासी एवं अन्ना टीम के प्रदेश संयोजक भोपाल सिंह चौधरी के पुत्र कल्पेश्वर प्रताप चौधरी पर हमला करने वाले दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत किया है। मारपीट में दो युवकों ने उनके पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसके सिर और हाथ पैर पर गंभीर चोटें आयी। जिसका इलाज बेस चिकित्सालय में चला।
श्रीनगर बाजार पुलिस चौकी प्रभारी रणवीर चन्द्र रमोला ने बताया कि कल्पेश्वर प्रताप चौधरी पुत्र भोपाल सिंह निवासी घसिया महादेव श्रीनगर ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनके साथ 15 मई को उनके साथ गढ़वाल विवि गेट के समीप एक होटल में मोबाइल छूट जाने पर जब मोबाइल मांगा तो वहां मौजूद नरेन्द्र सिंह रावत उर्फ गुल्लू व आशीष रावत व उनके अन्य साथियों द्वारा मारपीट करनी शुरु कर दी। कहा कि मारपीट करते वक्त उनका साथ किसी ने दिया और उनके साथ अन्य दोस्त पंकज राणा के साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान दोनों युवकों व उनके अन्य साथियों द्वारा उनके साथ मारपीट की और गंभीर चोटें पहुंचा दी। अपने बचाव हेतु वादी अपनी बाईक लेकर नगरपालिका तिराहे की तरफ जाने लगा तो यूनिवर्सिटी गेट के सामने वादी की बाईक का एक्सीडेन्ट हो गया। रमोला ने बताया कि जांच के बाद अभियुक्त नरेन्द्र सिंह रावत उर्फ गुल्लू और आशीष रावत व उसके साथी के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *