वायरल वीडियो में विधायक को गाली देने पर मुकदमा

Spread the love

देहरादून। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विधायक को गाली देने के मामले में राजपुर थाने में केस दर्ज हुआ है। विधायक के समर्थक ने तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। मामला एक झगड़े के बाद बनाए गए वीडियो से जुड़ा बताया जा रहा है। राजपुर थाना अध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के जन संपर्क विभाग से जुड़े रितेश ममगाईं निवासी माता मंदिर कलोनी ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक काऊ को कुछ लोग आपत्तिजनक गालियां दे रहे हैं। उन्हें वीडियो में देखलेने तक की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि इससे विधायक की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि वीडियो पिछले सप्ताह आईटी पार्क चौकी क्षेत्र में हुए मारपीट का है। मारपीट में लाठी डंडे चले थे। इसके बाद मामला थाने पहुंचा तो वहां समाधान हो गया था। इस दौरान बनी वीडियो में कुल लोग काऊ को गालियां दे रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *