मजदूर के पैर में गोली मारी, केस दर्ज

Spread the love

रुड़की। मजदूर के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने घटना की जानकारी मजदूर के परिजनों को दी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का तेल्लीवाला निवासी मुजम्मिल (28) रविवार देर रात के वक्त पाडली गुर्जर गया था। जहां वह एक गोदाम के पास जाने लगा। तभी किसी ने मुजम्मिल के पैर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचे तो मुजम्मिल लहूलुहान अवस्था में क्षेत्रवासियों को मिला। परिजनों को सूचना मिली तो वह घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने लोगों की मदद से मुजम्मिल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाने की तैयारी की। इस बीच गोली मारने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल और अन्य लोगों से मामले की जानकारी जुटाने के प्रयास किए। घायल अवस्था में मुजम्मिल को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डक्टरों ने मुजम्मिल की हालत को देखकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक रणजीत खनेडा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *