महिला से अभद्रता के मामले में मुकदमा दर्ज

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कोतवाली श्रीनगर के एजेंसी मोहल्ला में एक महिला को धमकाने, गाली-गलौच व अपशब्दों के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले की जांच एसआई प्रवीण सिदौला को सौंपी गई है। कोतवाली निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि बीते 23 जुलाई को एजेंसी मोहल्ला की लीला देवी ने थाने में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने पड़ोस में रह रहे एक युवक पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने व अपशब्दों का उपयोग करने का आरोप लगाया। कहा इस मामले में आरोपी हिमांशु नेगी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *