मशाल जुलूस में आग से झुलसे युवक के मामले में मुकदमा दर्ज

Spread the love

ऋषिकेश। शहर में एक फरवरी को विधानसभा सत्र में अभद्र टिप्पणी के विरोध में मशाल जुलूस में एक शख्स झुलस गया था। पुलिस ने एसडीएम की तहरीर पर आंदोलनकारी सुधीर राय समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। अज्ञातों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, एसडीएम स्मृता परमार ने तहरीर में बताया कि एक फरवरी को शहर में बगैर अनुमति के जुलूस ज्वलनशील पदार्थ के साथ निकाला गया, जिससे मानव जीवन को संकट उत्पन्न हुआ। नामजद तहरीर पर पुलिस ने आंदोलनकारी सुधीर राय व अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की दो धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। अज्ञातों की भी शीघ्र पहचान कर मामले में अग्रित कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि, एक फरवरी को शहर में जुलूस निकाला गया है, जिसमें दूनमार्ग पर अचानक एक युवक आग की चपेट में आ गया था। जुलूस में शामिल लोगों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया था। इसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया था। जुलूस में युवक के शरीर पर आग लगने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *