जेवर हड़पने और मारपीट का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

Spread the love

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक मकान मालकिन ने किरायेदारों पर जेवर हड़पने और मारपीट का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सरोज पत्नी विजय सिंह के अनुसार, किरायेदार सुनीता और शोभा ने अगस्त 2023 में सोने के कुंडल, अंगूठी और चांदी की पायल उधार ली थी। नवंबर में लौटाने का भरोसा दिया, लेकिन नहीं लौटाया। 26 जनवरी 2024 को मांगने पर गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *