अश्लील वीडियो बनाने में सौतेले पिता पर केस

Spread the love

देहरादून। नाबालिग से टेड़छाड़ और अश्लील वीडियो बनाने में सौतेले पिता पर मुकदमा दर्ज हुआ है। राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि लड़की की मां ने तहरीर देकर बताया कि उसकी उम्र 38 साल है और उसकी बेटी वर्तमान में करीब 15 साल की है। आरोप है कि वह घरों में खाना बनाकर घर चलाती है। पति की मौत के बाद छह वर्ष पहले वह अनिल जेहरा खटना निवासी गंगोह जिला सहारनपुर के संपर्क में आई। उसने पीड़िता से शादी की और अपने घर ले जाकर रखा। आरोप है कि कुछ समय पहले मारपीट शुरू की और महिला की बेटी पर गलत नीयत रखने लगा। उसकी एक दिन बलपूर्वक अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद महिला बेटी को लेकर दून में राजपुर थाना क्षेत्र में आकर रहने लगी। आरोप है कि यहां आकर आरोपी बार-बार महिला और उसकी बेटी को परेशान कर रहा है। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *