युवकों की मौत मामले में बस चालक पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

नैनीताल। हल्द्वानी भवाली हाइवे स्थित खुपी क्षेत्र में 1 मार्च को बाइक अनियंत्रित होकर 50 फिट नीचे गहरी खाई में जा गिरी थी। पुलिस व स्थानीय लोगों ने दोनों को खाई से रेस्क्यू कर भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा था। जहां डक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। मृतको के परिजन यशपाल सिंह रावल निवासी कनारीछीना ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उनका भाई और भतीजा राजेन्द्र सिंह रावल 25 पुत्र महिलाप सिंह निवासी कनारीछीना अल्मोडा, पुष्कर सिंह पुत्र दीवान सिंह धौलछीना अल्मोड़ा बाइक में रुद्रपुर जा रहे थे। खुपी क्षेत्र में अनियंत्रित बस से टकराकर खाई में जा गिरे थे जिससे दोनों की मौत हो गई थी। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। तल्लीताल थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि बस संख्या नं 04 म15 49 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *