महिला कर्मचारी की मौत, मुकदमा दर्ज

Spread the love

हरिद्वार। सिडकुल में सड़क दुर्घटना में एक महिलाकर्मी की मौत होने के मामले में पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में श्रीपाल सिह नेगी निवासी धुरा भरपुर पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी रावली मेहदूद अमन ढाबा वाली गली ने बताया कि उसकी पत्नी सीताम्बरी देवी बुधवार देररात अपनी सहकर्मियों के साथ घर वापस लौट रही थी। बताया कि पेंटागन मॉल के पास एक बाइक सवार ने उसकी पत्नी को टक्कर मार दी। उसकी पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि महिला की मौत के मामले में बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश कर रहे हैं। बताया कि मृतका पेंटागन मॉल में कार्यरत थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *