मारपीट का आरोप, महिला चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में मरीज से मारपीट करने वाली एक महिला चिकित्सक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि घटना 13 जनवरी की है। कोटद्वार निवासी महिला की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह अस्पताल में उपचार के लिए गई हुई थी। जहां महिला चिकित्सक डा.कोमल कन्नौजिया ने उनसे अभद्रता करते हुए मारपीट की। बताया कि मामला चिकित्सक से जुड़े होने के कारण पहले इसकी जांच की गई। जिसमें महिला के आरोप सही पाए गए। जिसके आधार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *