बिजली चोरी के आरोप में पांच पर केस दर्ज

Spread the love

रुद्रपुर। विद्युत निगम के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि निगम की टीम ने ग्राम महाराजपुर में चेकिंग की। बलदेव सिंह के परिसर में मेन केबिल के अतिरिक्त एक केबिल से बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने देवेन्द्र राम, सुनीता कालरा, ललिता सक्सेना और स्वेता रानी के घर भी बिजली चोरी पकड़ी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विद्युत विभाग की टीम में अवर अभियंताबीसी उप्रेती, उपखंड अधिकारी डीसी गुरुरानी, पुलिस निरीक्षक सतर्कता शरद चौधरी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *