मसवासी के पूर्व चेयरमैन समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

Spread the love

काशीपुर। सीमावर्ती क्षेत्र यूपी के मसवासी नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन भाजपा नेता हरिओम मौर्य और उनके पुत्र मयंक मौर्य समेत पांच लोगों पर सब्जी व्यापारी के साथ मारपीट करने आरोप में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की दी है। जानकारी के अनुसार पूर्व चेयरमैन हरिओम मौर्य का शंकर सैनी के साथ लेनदेन का विवाद चल रहा था। 28 जून को हरिओम अपने पुत्र मयंक समेत पांच लोगों को लेकर शंकर की दुकान में घुस आए। उन्होंने शंकर के साथ मारपीट कर दी थी। आरोप है कि 29 जून की देर रात शंकर चाट खा रहा था कि एक वाहन वहां आया तथा उसमें मौजूद पांच लोग शंकर के साथ मारपीट करते हुए उसको जबरन गाड़ी में डाल कर यूपी की मसवासी में ले गये। घटना की जानकारी होने के बाद आनन फानन में ही एसएसआई गोविंद सिंह मेहता टीम के साथ मसवासी पहुंचे और उन्होंने चौकी में मौजूद शंकर को टुड़ाया तथा अपने साथ बाजपुर ले आए। इधर, पुलिस ने भाजपा नेता हरिओम मौर्य, मयंक मौर्य तथा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पूछताछ के लिये दो युवकों को भी हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *