अशोक लिलैंड के नाम से नकली पार्ट्स बेच रहे दो दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज

Spread the love

हल्द्वानी।एक नामी अटोमोबाइल कंपनी के नाम से नकली पार्ट्स बेच रहे टीपीनगर के दो दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। निजी एजेंसी की छापेमारी में दुकानों पर नकली पार्टस बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस कार्रवाई की गई। नई दिल्ली स्थित ब्रांड एंड रिस्क मैनेजमेंट प्रा़लि़ में वरिष्ठ जांच अधिकारी के पद पर कार्यरत दिलीप कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पास एक नामी अटोमोबाइल कंपनी के नाम से नकली पार्टस बनाने व बाजार में बिक्री की शिकायत मिली थी। इससे कंपनी को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा था। इसके बाद उन्होंने हल्द्वानी के बाजार में सर्वे कराया तो नकली पार्टस की बात पुष्ट हुई। शनिवार को दिलीप कुमार अपनी टीम के अष्टभुजा पांडे, विनोद कुमार तिवारी और गोपाल गौतम के साथ टीपीनगर छापेमारी करने पहुंचे। पुलिस बल के साथ सबसे पहले शुक्रवार शाम करीब छह बजे चड्ढा अटो मोबाइल्स पर पहुंचे जहां जांच के दौरान फ्यूल फिल्टर, वाट, स्पीन अन अयल फिल्टर समेत तमाम पार्टस बरामद हुए। इसके बाद दलप्रीत मोटर्स पर छापेमारी की गई। जहां नकली क्लच प्लेट बरामद हुईं। मौके पर मिले नकली पार्ट्स को टीम ने सील कर कोतवाली थाने में जमा करा दिया। दिलीप कुमार की तहरीर पर कपीराइट एक्ट के तहत पुलिस ने चड्ढा अटो मोबाइल्स के मालिक गुरविंदर सिंह चड्ढा और दलप्रीत मोटर्स के मालिक गुरप्रीत सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया दोनों दुकानदारों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *