जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : क्षेत्र की एक युवती ने उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। बताया कि युवक उससे गाली-गलौच व जान से मारने की भी धमकी दे रहा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व उसकी मित्रता जनपद बिजनौर के अंतर्गत ग्राम नागल सोती निवासी अंकित से हुई। बताया कि अंकित ने उससे शादी का वायदा किया और शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। बताया कि अब अंकित किसी अन्य युवती से विवाह कर रहा है। जब उसने इस बात पर ऐतराज जताया तो अंकित व उसके पिता ने उससे गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि आरोपित ने युवती को बताया कि वह सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत है। बताया कि दी गई तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।