माइग्रेशन गांव मिलम में चोरी के मामले में हुआ केस दर्ज

Spread the love

पिथौरागढ़। पर्यटन नगरी के माइग्रेशन गांव मिलम में घरों के ताले तोड़कर हुई चोरी के मामले में आखिरकार राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजस्व पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मुनस्यारी के माइग्रेशन गांव मिलम में बीते 5 मई को घरों के ताले तोड़कर उनमें चोरी का मामला प्रकाश में आया था। जब लोग माइग्रेशन पर गांव पहुंचे तो 15 से अधिक घरों के ताले तोड़े गए और उनमें चोरी की गई थी। तब ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस से चोरों का पता लगाने की मांग की। लेकिन अब तक राजस्व पुलिस मुकदमा तक दर्ज नहीं कर सकी। सोमवार को मल्ला जोहार विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मसक्तू की तहरीर पर आखिरकार राजस्व पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 380, 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। नायब तहसीलदार राम प्रसाद आर्या ने कहा मुकदमा दर्ज का जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *