सगाई के बाद युवती से दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज

Spread the love

देहरादून। सगाई के बाद लड़की के घर पहुंचे लड़के पर जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगा है। लड़की ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान लड़के ने उसके साथ मारपीट की। शादी से 15 दिन पहले लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बाजार चौकी इंचार्ज विवेक राठी ने बताया कि प्रकरण को लेकर लड़की के पिता ने मुकुल पाल निवासी धर्मपुर के खिलाफ तहरीर दी। कहा कि उनकी बेटी की शादी मुकुल से तय हुई। बीती 23 जनवरी को सगाई हुई और दो मई को शादी होनी थी। शादी से पहले दोनों मिलने जुलने लगे। आरोप है कि बीते 10 अप्रैल को मुकुल उनके घर पहुंचा। इस दौरान घर में लड़की अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान मुकुल ने लड़की से दुष्कर्म की कोशिश की। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की। इसे लेकर पीड़िता का मेडिकल कराया गया। आरोप है कि हाल में लड़के पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों परिवार में विवाद की असली वजह क्या रही, पुलिसइसकी भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *