सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत गत सोमवार शाम को मानपुर तिराहे पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने मानपुर निवासी ऊषा देवी को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटैज भी खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि गत सोमवार शाम को मानपुर निवासी ऊषा नेगी उम्र 57 वर्ष पत्नी सुरमान सिंह नेगी मानपुर तिराहे के पास जा रही थी। तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गया। विजय सिंह ने बताया कि मामले में मंगलवार को सुरमान सिंह नेगी ने तहरीर दर्ज कराई। जिसके आधार पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *