संपत्ति विवाद में भाई पर कराया मुकदमा दर्ज

Spread the love

रुद्रपुर। संपत्ति विवाद में इंदिरा कालोनी के रहने वाले एक युवक ने अपने भाई पर स्टांप पेपर पर फर्जी हस्ताक्षर करवाकर मकान हड़पने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, इंदिरा कालोनी गली-छह निवासी नंथूलाल ने बताया कि वहीं के रहने वाले उसके भाई कै लाश चंद्र से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि 21 जुलाई 2021 को भाई ने सौ रुपये के स्टांप नंबर एम 874854 में 12़13 लाख रुपये का मकान बेचने-खरीदने का फर्जी हस्ताक्षर कर झूठा इकरारनामा बनाकर मकान का हाउस टैक्स अपने नाम करवा लिया और फर्जी इकरारनामे के आधार पर उसे घर से निकालने की धमकी दे रहा है।
शिकायतकर्ता का आरोप था कि जब इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी भी दी गई। कोतवाली पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचनाधिकारी आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर संपत्ति विवाद के चलते मुकदमा पंजीत किया गया है। शिकायतकर्ता के आरोपों व सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *