पेंशन से संबंधित प्रकरणों का कैंप में होगा निस्तारण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिले में मृतक स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के वारिसों को सम्मान पेंशन योजना से लाभांवित किया जाना है। जिलाधिकरी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि जनपद में मृतक स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के विधिक वारिसों को सम्मान पेंशन योजना से लाभाविन्त किया जा रहा है। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि तहसील स्तर पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के आश्रितों को प्रदान की जाने वाली सम्मान पेंशन से संबंधित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किये जाने हेतु तहसील स्तर पर कैम्प लगाएं। कहा कि समस्त प्रकरणों का निस्तारण कर आख्या रिापोर्ट पूर्ण प्रस्ताव के साथ 10 जनवरी तक जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *