बक्सर निकिता चंद को तीन लाख का नगद पुरस्कार

Spread the love

 

पिथौरागढ़। अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश और सीमांत का नाम रोशन करने वाली बक्सर निकिता चंद और उनके कोच बिजेंद्र मल को खेल विभाग ने सम्मानित किया। दोनों को विभाग ने चार लाख 60 हजार की नगद धनराशि पुरस्कार स्वरूप भेंट की।
सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में बीते रोज सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। खेल अधिकारी भुवन पंत ने बक्सर निकिता को 3लाख की धनराशि दी। उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2021 में दुबई में आयोजित एशियन बक्सिंग प्रतियोगिता और पानीपत में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के लिए दिया गया है। कोच मल्ल को भी विभाग ने सम्मानित करते हुए एक लाख 60 हजार की धनराशि दी। इसके अलावा भारतीय यूथ महिला टीम के कोच भाष्कर भट्ट को 1लाख 5हजार व बक्सिंग कोच ललित मोहन कुंवर को भी खेल विभाग ने एक लाख का नगद पुरस्कार दिया। यहां उत्तराखंड बक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव बहादुर सिंह बोहरा, उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, आनंद सिंह रावत, सतीश कुमार, रविन्द्र सिंह, अजय पल्याल, दीप चन्द्र जोशी, गौरव चन्द्र जोशी, हरीश चन्द, दिनेश बिष्ट, सुनील कुमार, बलदेव प्रसाद, नवीन राम, जगत राम, तनूजा कन्याल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *