गुजरात में 290 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, ड्रग्स और शराब जब्त

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। चुनावी राज्य गुजरात में अब तक 290 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नकदी, मादक पदार्थ, शराब और उपहार जब्त किए गए हैं जो राज्य में 2017 के पूरे विधानसभा चुनाव के दौरान की गई बरामद्गी से 10 गुना अधिक है। गुजरात में एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से इसकी योजना और निगरानी के कारण राज्य में चुनाव प्रक्रिया के दौरान रिकर्ड बरामद्गी हुई है। एक महत्वपूर्ण ष्दवाओं की भारी खेप की चल रही जब्ती प्रक्रियाष् का नेतृत्व एटीएस गुजरात के अधिकारियों की एक टीम कर रही है जो वड़ोदरा (ग्रामीण) और वडोदरा शहर में एक अभियान चला रही है।
टीम ने दो मेफेड्रोन दवा निर्माण इकाइयों की पहचान की है और लगभग 478 करोड़ रुपये मूल्य के 143 किलोग्राम मेफेड्रोन (सिंथेटिक दवा) का पता लगाया है। उन्होंने नडियाद और वडोदरा से पांच लोगों को हिरासत में लिया है और एटीएस पुलिस स्टेशन, अहमदाबाद में एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया जा रहा है।
चुनाव आयोग ने कहा, अभियान जारी है और अभियान पूरा होने के बाद पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कुल जब्ती 27़21 करोड़ रुपये थी। जबकि इस बार 29 नवंबर तक कुल जब्ती 290़24 करोड़ रुपये थी जो 2017 में बरामद्गी का 10़66 गुना।
गुजरात एटीएस द्वारा चलाए जा रहे अपरेशन में जब्त की गई प्रतिबंधित दवाओं के अलावा 61़96 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों में कहा गया है कि ड्राई स्टेट से 14़88 करोड़ रुपये मूल्य की चार लाख लीटर से अधिक शराब बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *