कोटी फैगुल पट्टी के कोटी गांव में मनाई गई घंडियाल देवता की जात

Spread the love

नई टिहरी(। भिलंगना ब्लॉक के कोटी फैगुल पट्टी के ग्राम पंचायत कोटी में क्षेत्र के आराध्य देव घंडियाल देवता की तीन वार्षिक जात धूमधाम से मनाई गई। कोटी गांव में वर्षो से प्रत्येक तीन व साल में घंडियाल देवता की सामूहिक जात का आयोजन किया जाता है। शनिवार को आयोजित देवता की जात में ग्रामीणों ने गांव में स्थित देवता के मंदिर में सामूहिक पूजा अर्चना की। इसके बाद देवता के पश्वा ने ढोल-दमाऊ की थाप पर नृत्य किया। देवता के पश्वा ने श्रद्धालुओं को खुशी-खुशहाली का आशीर्वाद दिया। ग्राम प्रधान संदीप कुमार ने बताया कि दशकों से जात की यह परंपरा चली आ रही है। तीन साल में ग्रामीण एक बार अपने इष्ट देव घंडियाल की सामूहिक पूजा करते हैं। इस मौके जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णा भंडारी, प्रधान पाली वीरेंद्र सिंह नेगी, रामप्रकाश राणा, ललिता प्रसाद कोटनाला, रतन राणा, राजपाल नेगी, डॉ. वीर सिंह, दयाल सिंह, बलवीर सिंह, राजीव राणा, रणधीर सिंह, सुरेश भंडारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *