केंद्र सरकार की बड़ी राहत, पंजाब समेत 3 राज्यों में समय से पहले जारी हुई क्करू किसान की 21वीं किस्त

नई दिल्ली , केंद्र सरकार ने हाल ही में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित…

अटल फाउंडेशन ने नई टीम का किया विस्तार, संगठन को दी नई दिशा

नई दिल्ली , । अटल फाउंडेशन ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अपर्णा सिंह के नेतृत्व में अपनी…

लद्दाख पर अब एक्शन मोड में आई मोदी सरकार, दिल्ली से भेजा दूत; एलजी ने बुलाई मीटिंग

नई दिल्ली , लद्दाख में उपद्रव और हिंसा के बाद फिलहाल माहौल शांत है, लेकिन हालात…

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने खारिज की राहुल गांधी की याचिका, सिखों की धार्मिक स्वतंत्रता पर बयान का मामला

प्रयागराज , इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की…

आई लव मुहम्मद पर बरेली में बवाल, सड़कों पर उतरी भीड़; पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े आंसू गैस के गोले बरेली ,26 सितंबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में जुमे की नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मदÓ के बैनर और नारों को लेकर भारी बवाल मच गया। थाना कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर पुलिस चौकी के पास स्थित मस्जिद के बाहर सैकड़ों नमाजियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। नमाजियों ने सड़क पर उतरकर ‘आई लव मोहम्मदÓ के अलावा ‘नारा-ए-तकदीरÓ जैसे नारे लगाए और बैनर लहराए। भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। यह विवाद कानपुर से शुरू हुआ था, जहां जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस में ‘आई लव मोहम्मदÓ के बैनर लगाने पर 25 मुस्लिम युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। बरेली की प्रसिद्ध दरगाह आला हजरत ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की थी और जमात रजा-ए-मुस्तफा के नेतृत्व में शहर भर में समर्थन में पोस्टर अभियान चलाया गया। पिछले सप्ताह से ही जखीरा, आजमनगर, बिहारीपुर, कोहाड़ापीर, गुलाब नगर, शहामतगंज, किला, जोगी नवादा, हजियापुर, शाहदाना और सेटेलाइट सिटी जैसे इलाकों में ये बैनर लगाए गए थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह पैगंबर मोहम्मद के प्रति प्रेम और सम्मान की अभिव्यक्ति है, जो संविधान द्वारा प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में आती है। जिले में जुमे की नमाज के बाद स्थिति बेकाबू हो गई। बरेली के इस्लामिया ग्राउंड में मौलाना तौकीर रजा ने मुस्लिम समुदाय से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की थी। नमाज खत्म होते ही सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। वे जबरन ग्राउंड में घुसने की जिद पर अड़े रहे। नारे लगाते हुए भीड़ आगे बढ़ी, तो बरेली रेंज के डीआईजी अजय साहनी के नेतृत्व में पहुंची भारी पुलिस फोर्स ने बल प्रयोग किया। लाठीचार्ज से भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने नमाजियों से घर लौटने की बार-बार अपील की, लेकिन भीड़ नहीं मानी। आंसू गैस के धुएं से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। डीआईजी अजय साहनी ने घटनास्थल पर पत्रकारों से बातचीत में कहा, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोई ढील नहीं बरती जाएगी। साहनी ने बरेली रेंज के चारों जिलों, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की बात कही।

बरेली , उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में जुमे की नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मदÓ…

रेखा सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, ग्रामीण विकास बोर्ड की पहली बैठक में गांवों के लिए 1000 करोड़ से अधिक की योजनाएं मंजूर

नई दिल्ली , दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने राजधानी के गांवों के विकास को लेकर…

सोनम वांगचुक के खिलाफ कार्रवाई, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एसईसीएमओएल के एफसीआरए लाइसेंस को किया रद्द

नई दिल्ली ,लद्दाख में हुए विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को एक…

बुजुर्ग पिता के हक में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेटे को संपत्ति खाली कर वापस लौटाने का आदेश

नई दिल्ली ,सर्वोच्च न्यायालय ने एक 80 वर्षीय पिता को बड़ी राहत देते हुए उनके बेटे…

शौर्य के 6 दशक बाद ‘आसमान का बाज़ मिग-21 रिटायर, जानें अब कौन सा विमान संभालेगा कमान

नई दिल्ली , भारतीय वायुसेना का पहला सुपरसोनिक लड़ाकू विमान मिग-21, छह दशकों तक देश के…

नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम मोदी ने की मां स्कंदमाता की उपासना, भक्तों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना

नई दिल्ली , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के पांचवें दिन माता स्कंदमाता की विशेष उपासना…