पशुपालकों ने की हड़ताल, डेयरी विकास को नहीं दिया दूध

Spread the love

रुद्रप्रयाग : डेयरी विकास विभाग की कार्यशैली से नाराज जनपद के पशुपालकों ने एक दिवसीय हड़ताल की। इस दौरान उन्होंने विभाग पर आरोप लगाया कि पशुपालकों की किसी भी तरह से सुध नहीं ली जा रही है, जिससे उनके सामने कई मुश्किलें पैदा हो रही है। उन्होंने विरोध स्वरूप डेयरी विकास को दूध नहीं दिया। विभिन्न मांगों को लेकर जनपद के पशुपालन व दुग्ध व्यवसायियों ने सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल की। पशुपालक अजय कप्रवाण, राकेश बिष्ट, सुभाष भट्ट, हरीश डोभाल ने कहा कि डेयरी विभाग दुग्ध व्यवसायियों से कम दाम में दूध लेती है, जबकि सुविधाएं देने नाम पर कुछ भी नहीं है। कहा कि दो माह तक सरकार की धस्यारी योजना बंद थी। जंगलों में आग लगने से उनके सम्मुख घास का संकट पैदा हो गया था। बावजूद विभाग ने पशुपालकों की मदद करने के बजाय अपने हाथ खड़े कर दिए। जैसे तैस कर पशुपालकों ने अपने लिए घास की व्यवस्था की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *