सीएयू महासचिव ने टिहरी का भ्रमण किया

Spread the love

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसियेशन (सीएयू) के महासचिव माहिम वर्मा ने टिहरी जनपद का भ्रमण किया। वह डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसियेशन (डीसीए) के मुख्यालय बुरांसबाड़ी में पहुंचे। जहां पर डीसीए के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। डीसीए के पदाधिकारियों ने उन्होंने यहां पर क्रिकेट की संभावनाओं को लेकर गहन चर्चा की। खेल मैदान को लेकर डीसीए के टीम के साथ नई टिहरी, बादशाहीथौल व कोटी झील की लोकेशनों को देखा। मैदान निर्माण में हर संभव मदद का उन्होंने भरोसा दिया। खेल मैदान के अतिरिक्त क्रिकेट को लेकर कई तरह की समस्याओं को डीसीए के सचिव राजवीर भंडारी ने वर्मा के सामने रखा। जिस पर उन्होंने गौर कर ठोस कदम उठाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर डीसीए के राजेंद्र सिंह, जयेंद्र सिंह, राजपाल मियां, अर्जुन नेगी, जसवीर सजवाण, रघुवीर सजवाण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *