अवैध खनन से भरे चार टिप्पर पकड़े

Spread the love

 

पिथौरागढ़। जाजरदेवल पुलिस ने अवैध खनन से भरे चार टिप्पर पकड़े हैं। बुधवार को वड्डा चौकी प्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सातसिलिंग नाघर तिराहे के समीप चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने टिप्पर संख्या यूके05सीए 1444, यूके05सीए 0343, यूके05सीए 0949 को रोका। टिप्पर में सवार चालक बीसाबजेड़ निवासी मनोज कुमार, झूणी निवासी महेश सिंह, भटेड़ा निवासी पप्पू अवैध रूप से पत्थर भरकर परिवहन करते हुए पाए गए। इधर रई में भी पुलिस ने लटेर निवासी राजेंद्र सिंह को वाहन संख्या यूके05सीए 0768 में पत्थर परिवहन करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने सभी के खिलाफ खान एवं खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर वाहन सीज किए हैं। टीम में कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, सुन्दर सिंह, पंकज भण्डारी, अमित कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *