स्मैक के साथ एक पकड़ा

Spread the love

 

पिथौरागढ़। सीमांत में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जाजरदेवल थानाध्यक्ष प्रकाश पांडेय और एसओजी प्रभारी हेम चंद्र तिवारी के नेतृत्व में टीम ने एआरटीओ तिराहे के समीप चौकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने आवाजाही कर रहे लिंठ्यूडा निवासी योगेश लुंठी को रोका। जांच के दौरान योगेश के पास से पुलिस को 10़35ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ भादवि की धारा 8ध्21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीत किया है। टीम में एसआई मीनाक्षी मनराल, हेड कांस्टेबल पंकज भण्डारी, कांस्टेबल गोविंद रौतेला, सोनू कार्की शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *