अंकिता हत्याकांड की हाईकोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई जांच हो

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : उत्तराखंड भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल अंकिता भंडारी के गांव डोभ श्रीकोट जाकर अंकिता के परिजनों को ढांढस बंधाया।
प्रतिनिधि मंडल ने अंकिता के परिजनों को आश्वासन दिया कि जब तक अंकिता के हत्यारों को फांसी नहीं हो जाती तब तक पार्टी चुप नहीं बैठेगी। हर जिले मुखालय में धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। मुख्यमंत्री, राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा। राज्य सचिव कॉमरेड जगदीश कुलियाल, कंट्रोल कमीशन सदस्य नरेंद्र सिंह नेगी, पोखरी ब्लॉक सचिव राकेश नेगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस जघन्य हत्या कांड में बीजेपी और आरएसएस के नेता शामिल थे उनकी संपत्ति को जब्त करके अंकिता के परिवार को भरपूर मुआवजा दिया जाय। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड की हाईकोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई जांच करवाकर शीघ्र दोषियों को फांसी दी जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *