सीएम केजरीवाल को सीबीआई समन भड़के कार्यकर्ता

Spread the love

हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई के समन से कार्यकर्ताओं में रोष है। कार्यकर्ताओं ने रविवार को केन्द्र सरकार पर केन्द्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। बुद्घपार्क में प्रदर्शन के दौरान प्रदेश संगठन सचिव समित टिक्कू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है। उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल की नीतियों को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है जिसके चलते वे केन्द्र सरकार की आंख का काटा बन गए हैं। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू तिवारी ने कहा कि आप के निरंतर बढ़ते हुए कुनबे को देखकर केन्द्र सरकार की नींद गायब है। प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत ने कहा कि केन्द्र सरकार को दिल्ली और पंजाब की ईमानदार नीतियां बर्दाश्त नहीं हो रही हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने नेताओं के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और रहेगी। इस दौरान प्रदेश संगठन सचिव चंदशेखर पांडेय, जिला अध्यक्ष राजीव लोचन, जिला महासचिव संगठन देवेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष राकेश भट्ट, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा हर्ष सिरोही, श्रीकांत खंडेलवाल, दीपक पांडे, संजय कश्यप, सूरज कुमार, अब्दुल कादिर, पंकज कुमार, दीप प्रकाश, गोपाल बिष्ट, मोहिनी देवी, विमला बिष्ट, नीमा, सुमन, नंदी देवी, पुष्पा, प्रेमा देवी, सुषमा, मनोज, काशी, प्रमोद आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *