शांति पूर्ण ढंग से हुई शुरू सीबीएससी बोर्ड परीक्षा

Spread the love

चमोली()। मगंलवार से ब्लॉक के अटल उत्कृृृृष्ट आदर्श विद्यालयों में सीबीएससी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षाएं शुरू हो गई है। पहले दिन गणित की परीक्षा में कर्णप्रयाग के जीआईसी सिमली में अध्ययनरत 44 छात्र-छात्राओं में से 43 ने प्रतिभाग किया। जीआईसी नैनीसैंण में 29 और एसजीआरआर कर्णप्रयाग में 94 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। वहीं गैरसैंण ब्लाक के जीआईसी रोहिडा में 44, जीआईसी नंदासैंण में 39 और एसजीआरआर गैरसैंण में 26 छात्रों ने परीक्षा दी। जबकि नारायणबगड ब्लाक के जीआईसी कोठली में 22 और जीआईसी गडकोट में 20 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। खंड शिक्षा अधिकारी कर्णप्रयाग विनोद मटूड़ा तथा बीईओ नारायणबगड़ अग्निनाथ ने बताया कि सभी विद्यालयों में परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपादित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *