सीडीओ से मस्टरोल आफलाइन निकालने की मांग की

Spread the love

नई टिहरी। जिला प्रधान संगठन टिहरी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में जिले के ग्राम प्रधानों ने सीडीओ मनीष कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात की। प्रधान संगठन ने सीडीओ से टिहरी गढ़वाल को मनरेगा योजनाओं के कार्य पूर्ण कराने में आ रही समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए ज्ञापन भी सौंपा। ग्राम प्रधानों ने सीडीओ के समक्ष एनएमएमएस सिस्टम की खामियों को उजागर कर कहा कि एनएमएमएस सिस्टम के द्वारा पहाड़ों में कार्य करना दुभर हो गया है। जिससे ग्रामवासियों को रोजगार देने में आए दिन खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीडीओ मनीष कुमार ने डीडीओ सुनील कुमार को खंड विकास अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए निर्देशित करने को कहा। जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने सीडीओ को नाराजगी जाहिर कर कहा कि डीएम के बीते 16 जनवरी को एनएमएमएस सिस्टम के साथ अफलाइन उपस्थिति वाले मस्टरोल जारी करने के आश्वासन पर कार्यवाही न होने की बात कही। सीडीआ से भी प्रधानों ने मस्टरोल आफलाइन निकलवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष गब्बर सिंह नेगी, जिला महामंत्री ललित सुयाल, अनीता कोठारी, चंबा ब्लक प्रधान संगठन अध्यक्ष सुधीर बहुगुणा, मंजयुड़ प्रधान कुसुम नेगी, गणेश सेमवाल, विक्रम सिंह राणा आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *