सीडीओ ने किया जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

Spread the love

 

-एप के जरिए किया विकास का सत्यापन, पेयजल योजना में तेजी के निर्देश

रुद्रपुर। जिले में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और जन समस्याओं के लिए निस्तारण के लिए सीडीओ आशीष भटगई ने ग्राम खमिया नंबर एक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पेयजल निर्माण संबंधी गतिविधियों को तेज करने के लिए कहा। वहीं ऐप के जरिए विकास कार्यों का सत्यापन भी किया। शनिवार को सीडीओ ने ग्राम खमिया नंबर 1 एक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता मृदुला सिंह को निर्देश दिया कि पेयजल कार्यों में तेजी लाए जिससे समय से लोगों को लाभ मिल सके। कहा कि संबंधित क्षेत्र का कोई भी परिवार पेयजल कनेक्शन से वंचित न रहे। उन्होंने मलसा पहुंचकर मनरेगा के अंतर्गत चल रहे हैं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एरिया अफीसर ऐप के माध्यम से भी विकास कार्यों का सत्यापन किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को बनाए रखने के निर्देश दिए उन्होंने जल संरक्षण तथा संवर्धन कार्य के साथ ही आजीविका संसाधनों पर प्राथमिकता से काम करने के निर्देश दिए। इस बीच अधिशासी अभियंता मृदुला सिंह ने बताया कि दो करोड़ सत्तानबे लाख रुपए की लागत से 14़7 किमी एचडीपी पाइप लाइन बिछाने के साथ ही 25 मीटर ऊंचाई व 100 किलो लीटर क्षमता का ओवर हेड टैंक निर्माण किया जा रहा है। इस मौके पर अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *