सरस मेले की तैयारियां जोरों पर, सीडीओ ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

Spread the love

नई टिहरी : जनपद में 6 अक्टूबर से शुरू होने वाले सरस मेले को तैयारियां जोरों पर हैं। गुरुवार को तैयारियों को लेकर बैठक लेते हुए सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए समय से सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने को निर्देशित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने सरस मेले के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्टॉल, परिवहन व्यवस्था, खानपान, स्वास्थ्य शिविर, फंडस, स्टेज, शौचालय, साफ-सफाई आदि समस्त व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों का काम बांटे। मुख्य कृषि अधिकारी को किसान गोष्ठी का प्लान बनाने, शिक्षा, युवा कल्याण एवं संस्कृति विभाग को प्रत्येक दिन आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शैड्यूल तैयार करने, नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती को मेला परिसर में नियमित सफाई करवाने तथा मेले के अन्तिम दिन विशेष सफाई अभियान चलाने, बीडीओ को स्टॉल की सूची उपलब्ध कराने, एसडीएम नरेन्द्रनगर और डीटीडीओ को कमरों की व्यवस्था करने तथा समस्त विभागीय अधिकारियों को विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाने के निर्देश दिये। सरस मेले के अवसर प्रथम दिवस 6 अक्टूबर को ग्राम्य विकास विभाग का लखपति दीदी मेला, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के विपणन को वेबसाइट का शुभारम्भ एवं हर्बल टी यूनिट एवं रोजमैरी ऑयल यूनिट का शुभारम्भ किया जायेगा। इसके साथ ही ग्राम्य विकास विभाग एवं जिला सेवायोजन विभाग 7 अक्टूबर को विभिन्न सेवा प्रदाता एजेंसियों व कम्पनियों के माध्यम से रोजगार मेले का आयोजन, 8 अक्टूबर लखपति दीदी गोष्ठी, 9 अक्टूबर को किसान गोष्ठी एवं उत्कृष्ठ कृषकों का सम्मान, 10 अक्टूबर को वन विभाग एवं पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन, 11 अक्टूबर को विधिक साक्षरता शिविर एवं आपदा प्रबन्धन को प्रशिक्षण प्रदर्शिनी आयोजित की जायेगी। 12 अक्टूबर को महिला सशक्तिकरण जेण्डर, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर गोष्ठी, 13 अक्टूबर को क्रेता-विक्रेता सम्मेलन तथा 14 अक्टूबर को ग्राम्य विकास विभाग के रीप एवं आरबीआई के गुल्लक 2.0 का आयोजन किया जायेगा। सरस मेले के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या में 6 अक्टूबर को पाण्डवाज का सांस्कृतिक कार्यक्रम, 7 अक्टूबर को कवि सम्मेलन, 8 अक्टूबर को मंगलेश डंगवाल का सांस्कृतिक कार्यक्रम, 9 अक्टूबर को रजनीकान्त सेमवाल का सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10 अक्टूबर को माया उपाध्याय का सांस्कृतिक कार्यक्रम, 11 अक्टूबर को सौरभ मैठानी व गौरव लेखवार का सांस्कृतिक कार्यक्रम, 12 अक्टूबर को पवनदीप का कार्यक्रम, 13 अक्टूबर को इन्दर आर्य का सांस्कृतिक कार्यक्रम, 14 अक्टूबर को प्रीतम भरतवाण का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, पीडी डीआरडीए पीएस. चौहान, डीडीओ मोहम्मद असलम, ईई लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, डीपीआरओ एमएम खान, डीटीडीओ एसएस राणा, डीएसओ मनोज डोभाल, एआरटीओ सत्येन्द्र राज, जिला सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव, ईई जल संस्थान प्रशान्त भारद्वाज आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *