तीसरी लहर को लेकर सीडीओ ने ली अधिकारियों की बैठक

Spread the love

रुद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने तीसरी लहर के तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। माइक्रोन्यूट्रीन दवाइयों के किटों का प्लानिंग बनाकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से वितरण करना सुनिश्चित करने कहा। शनिवार को बैठक में सीडीओ भटगांई ने कहा कि माइक्रोन्यूट्रीन के वितरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिव्यांगजनों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन सेन्टर लगाने से पहले उसका प्रचार-प्रसार व्यापक स्तर पर किया जाए। ताकि अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लगाने के लिए सेन्टर पर पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित अधिकारियों को प्रतिदिन कम से कम 40 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसपी क्राइम मिथलेश सिंह से जिले की सीमाओं पर चैकिंग निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी, पीएचसी में ऑक्सीजन पाइप लाइन के कार्यों की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था कार्यदायी संस्था आरडब्लूडी के अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाते हुए गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करें। सीएमओ डॉ़ डीएस पंचपाल, डीडीओ डॉ़ महेश कुमार, एसीएमओ डॉ़ हरेन्द्र मलिक, डॉ़ अविनाश खन्ना, सीईओ आरसी आर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, नोडल अधिकारी डीडीआरसी सतीश कुमार चौहान, एडीआईओ एनआईसी दीपक जौहरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *