सीडीओ ने दिए दो माह में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गढ़वाल आशीष भटगांई ने सिमलचौड़ स्थित ग्रामीण आजीविका मिशन के सरस विपणन केंद्र में 120 लाख की लागत से निर्माणाधीन रूरल बिजनेस इन्क्यूवेटर केंद्र का निरीक्षण किया।
सीडीओ ने कार्यदायी संस्था निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग दुगड्डा को दो माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्र के डिजायन, फ्लोर, विंडो, हॉल, लाइटिंग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। सीडोओ ने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग द्वारा राज्य में ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पाइलेट परियोजना के तहत जनपद अल्मोड़ा के हवालबाग और पौड़ी जनपद के कोटद्वार में दो रूरल बिजनेस इन्क्यूवेटर केंद्र स्थापना की जा रही है। इस मौके पर लोनिवि के चीफ आरपेटिंग आफिसर प्रभाकर बेबनी, प्राइम वाटर हाउस कपूर एजेंसी दिल्ली के कंसेलटिंग बानू फातिमा, गरिमा सिंघल, रंजन माथुर, बीडीओ जयेंद्र भारद्वाज, ग्रामीण आजीविका मिशन के बीएमएम अंकित रावत, हर्ष जोशी, डीआरडीए के एई भगवती प्रसाद मैठाणी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *